READ BY
Having Trouble Conceiving The Second Time? These Could Be The Reasons
Having Trouble Conceiving The Second Time? These Could Be The Reasons
Photo Credit: pixabay
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

बहुत सी महिलाओं को यह गलतफहमी होती है कि अगर पहली बार गर्भधारण करने में उनकों कोई परेशानी नहीं आई, तो दूसरी बार भी कोई परेशानी नहीं आएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में, दूसरी बार गर्भधारण करने में आपको पहली बार से भी ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे बहुत से कारक हैं, जो दूसरी बार गर्भधारण करने की संभावनाओं को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से, हम दूसरी बार गर्भधारण करने की संभावनाओं को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में बताना चाहेंगे।

1आयु

दूसरी बार गर्भधारण करने की संभावनाओं को प्रभावित करने वाले अन्य प्रमुख कारणों में से एक है, आयु। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि 35 की उम्र के बाद किसी भी महिला की प्रजनन शक्ति कम होने लगती है। ऐसे में जब आप 35 से ऊपर हों, तो गर्भधारण की संभावनाएं वैसे ही कम हो जाती हैं, फिर चाहे आप पहली बार माँ बनने जा रहीं हों या दूसरी बार। इसलिए, परिवार नियोजन या अपने दो बच्चों में अंतर रखते समय अपनी उम्र का भी खासतौर पर ध्यान रखें।

जरूर पढ़े –  गर्भस्राव क्या है, क्यों है, इसके शुरुआती लक्षण और उपचार

2हार्मोनल असंतुलन

हार्मोनस का असंतुलन सीधे तौर से ओवुलेशन को प्रभावित करता है । ऐसे में जब आपके हार्मोन ही आपके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं, तो आपका शरीर स्वाभाविक रूप से आपके पक्ष में काम नहीं करेगा। यह असंतुलन एस्ट्रोजेन, कोर्टिसोल, इंसुलिन, थायरॉयड से लेकर किसी भी हार्मोन में हो सकते हैं। परन्तु, प्रोजेस्टेरोन और थायरॉयड इनमे से प्रमुख हार्मोन हैं। इसलिए कहा जाता है कि अगर आप दूसरी बार माँ बनने पर पेश आने वाले बांझपन से बचना चाहती हैं, तो इन दोनों हार्मोनों के स्तर को बनाए रखें।

3शुक्राणु की गुणवत्ता

अक्सर देखा जाता है कि दूसरी बार गर्भधारण करते समय पेश आने वाले बाँझपन के चलते पुरुष कारकों को नजरअंदाज कर देते हैं। इस बात में कोई आशंका नहीं कि उम्र के साथ पुरुष शुक्रणाओं की गुणवत्ता एवं शुक्राणुओं की संख्या में भी कमी आ जाती है। पुरषों को शायद यह जान कर हैरानी होगी कि अगर उनके अंडकोष सीधे रूप से गर्मी के सम्पर्क में आते हैं या वह टेस्टोस्टेरोन सम्बन्धी कोई सप्लीमेंट लेते हैं, तो यह स्वाभाविक रूप से आपके शुक्राणुओं की गुणवत्ता को कम करता है।

4अनुपचारित संक्रमण

यद्यपि योनि क्षेत्र में एक या दो प्रकार के संक्रमण होने से आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती, पर अनुपचारित संक्रमण निश्चित रूप से आपके गर्भधारण की संभावनाओं को कम कर सकती है। समय के साथ, महिलाओं को कवक, खमीर या बैक्टीरिया जैसे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, यदि वे यह सोच छोड़कर छोड़ दिए हैं कि वह अपने आप ही ठीक हो जाएंगे, तो इनसे आगे चल कर समस्याएं होना तय है। इसलिए कृपया यह सुनिश्चित करें कि जब आपको लगता है कि आपको किसी प्रकार का संक्रमण है, तो इसका समय रहते उपचार ज़रूर करवाएं।

5वजन सम्बन्धी मामले

इसमें कोई शक नहीं कि पहली बार माँ बनने से पूर्व आपका शरीर फिट और सुडौल था। लेकिन शिशु के जन्म के बाद, आपके शरीर में परिवर्तन आना स्वाभाविक है और वजन बढ़ना भी आम बात है। शरीर और वजन सम्बन्धी यही परिवर्तन आगे चलकर अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। हमेशा याद रखें, जब आप दूसरी बार गर्भ धारण करने की कोशिश करते हैं, तो आपका वजन एक बड़ी भूमिका निभाता है। जितना आप खुद के वजन को लेकर लापरवाह रहेंगे, उतना ही आपके दूसरी बार गर्भधारण करने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

जरूर पढ़े –  गर्भस्राव के बाद खुद को शारीरिक रूप से कैसे संभाला जाए

इस सम्बन्ध में विशेषज्ञों द्वारा यह सिफारिश की जाती है कि यदि आप 35 से पहले दूसरी बार माँ बनने का प्रयास कर रही हैं और आपको गर्भधारण में समस्या आ रही है, तो आपको बांझपन का उपचार शुरू करने से पहले एक साल तक इंतजार करना चाहिए। लेकिन अगर आप 35 से ऊपर हैं और दूसरी बार गर्भवती होने की कोशिश करने पर असफल हो रहे हैं, तो आपको इसके इलाज के लिए 6 महीने से अधिक समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए।

क्या आपको दूसरी बार गर्भवती होने में परेशानी हुई थी? क्या आप अपने अनुभव के बारे में हमें बता सकते हैं और क्या आपको आगे चलकर गर्भधारण करने में सफलता मिल गई थी? आपने क्या किया था? इस विषय में आपके पास अगर कोई बहुमूल्य जानकारी है, तो हमारे पाठकों से ज़रूर सांझी करें।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions