
जब भी कोई महिला गर्भधारण करती है, तो वह यही चाहती है कि उसे या उसके शिशु को गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार के खतरे या समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन जैसे कि हम अपने पुराने लेखों में बता चुके हैं कि 35 या 35 के बाद गर्भधारण करने पर माँ और शिशु दोनों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यह निश्चित रूप से थोड़ा तनावपूर्ण भी हो जाता है। ज़ाहिर है कि उम्र बढ़ने से महिलाओं की प्राकृतिक प्रजनन क्षमता में भी कमी आती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गर्भवती होने की संभावना पूरी तरह से ही ख़त्म हो जाती हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको 35 के बाद गर्भावस्था की संभावना बढ़ाने के लिए 6 युक्तियाँ बताएंगे, जो बहुत ही लाभप्रद और अच्छे नतीजे देने वाली हैं।
जरूर पढ़े – 35 के बाद गर्भवती होने पर माँ को होने वाले खतरों के बारे में
1प्रीनेटल (Prenatal) विटामिन लें
यदि आपका शरीर गर्भावस्था के लिए तैयार नहीं है, तो गर्भधारण करने की संभावनाएं का कम होना कोई नई बात नहीं है अर्थात आपको अपनी गर्भावस्था बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। इसे बनाए रखने के लिए आपको गर्भावस्था में चिकित्सक द्वारा सुझाए गए विटामिन और सप्लीमेंट ज़रूर लेने चाहिए। ऐसा करने से आप शिशु के जन्म के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना पाएंगे।
2धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज़
आज तक कभी भी किसी ने यह नहीं कहा कि शराब या सिगरेट का सेवन किसी भी प्रकार से लाभप्रद हो सकता है। इनका नियमित सेवन आपकी प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालकर स्वस्थ गर्भधारण के अवसरों को कम करता है। इसके साथ ही निकोटीन और अन्य हानिकारक विषैले पदार्थ आपके अंडाशय, हार्मोनल फ़ंक्शन और प्रजनन को प्रभावित करते हैं। शराब पीने का भी महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर सीधे रूप से असर पड़ता है।
3अपने कैफीन के सेवन को घटा दें
मानो या न मानो, आपका कैफीन (किसी भी रूप में) का आदी होना सफल गर्भधारण की संभावनाओं को काफी हद तक प्रभावित करता है और कम भी करता है। विशेषज्ञों द्वारा गर्भवती होने के बाद, महिलाओं को अपने कैफीन सेवन को सीमित करने की सलाह दी जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर आप एक दिन में 4 से 5 कप कॉफी / चाय पीतें हैं, तो इसे दिन में केवल एक कप तक सीमित कर दें।
जरूर पढ़े – गर्भस्राव क्या है, क्यों है, इसके शुरुआती लक्षण और उपचार
4अपनी उर्वरता और ओवुलेशन दिन का खास ध्यान रखें
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के लिए यह और भी ज़रूरी हो जाता है कि वह अपने उपजाऊ और ओवुलेशन के दिनों का ठीक तरीके से हिसाब रखें। ऐसा इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि कई महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ सेक्स के लिए रूचि कम हो जाती है और ऐसे में जब आपको अपने उपजाऊ दिनों के बारे में निश्चित रूप से पता होता है, तो आपके गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है।
5एक स्वस्थ आहार और जीवनशैली को अपनाएं
एक स्वस्थ जीवनशैली और आहार को अपनाया जाना, 35 के बाद गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर होता है। जब आप स्वस्थ भोजन करना शुरू करते हैं, तो यह आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ा देता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने आहार में ताजे फल और सब्जियां जिनसे आवश्यक विटामिन और खनिज मिल सकें, ज़रूर ले रहें हों। इसके अलावा, आपके आहार में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन सी और ई भी शामिल हों।
6नियमित रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट करवाएं
इनके अलावा बहुत सी अन्य चीज़े भी हैं, जिनका 35 के बाद गर्भवती होने की संभावनाओं को कम करने में सीधा योगदान होता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप नियमित रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट करवाते रहें। इससे न केवल आप आने वाले शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहेंगे, बल्कि अपनी गर्भावस्था को सुनिश्चित कर पाएंगे। दुर्भाग्यवश, अगर आपकी गर्भावस्था गुणसूत्र असामान्यतााओं से गुज़र रही हों, तो नियमित स्क्रीनिंग से आप उन चीज़ों का पहले पता लगा कर, समय रहते इलाज कर सकते हैं। यह जानने के लिए कि कौन से टेस्ट ज़रूरी हैं, अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
जरूर पढ़े – 35 के बाद गर्भवती होने पर शिशु को होने वाले खतरों के बारे में
इन सभी कारकों से भी महत्वपूर्ण, गर्भावस्था के प्रति आपका निजी दृष्टिकोण बहुत महत्वपूर्ण होता है। मानो या न मानो, पर नकारात्मक सोच/विचार का आपके गर्भ पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमारा निवेदन है कि आप गर्भावस्था में अपनी सोच को सकारात्मक रखें, जिससे आपके साथ सब अच्छा होगा।
क्या आपके पास भी 35 के बाद गर्भावस्था की संभावना बढ़ाने के लिए कोई सुझाव है? अपने अनुभवों को हमसे ज़रूर साँझा करें। इससे अन्य पाठकों को भी बहुत मदद मिलेगी।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



