
टंग टाई एक ऐसी समस्या है, जिसमे बच्चे की जीभ उसके तालु से जुड़ी हुई होती है। टंग टाई की समस्या के कई रूप हो सकते हैं, जिनमे से कुछ तो सामान्य होते है और कुछ बहुत ज़्यादा पेचीदा होते हैं। अगर आपके बच्चे को भी टंग टाई की समस्या है, तो आप हमारा लेख ज़रूर पढ़ें।
ज्यादातर मामलों में, बच्चे के जन्म के समय ही टंग टाई की पुष्टि हो जाती है। आप अपने बच्चे की जीभ को नीचे से देख कर समझ जाते है कि उसे टंग टाई की समस्या है या नहीं।
सबसे पहले, मैं आपको यह बताना चाहूंगी कि टंग टाई नवजात शिशुओं में होने वाली एक आम समस्या है और आपको इसके बारे में चिंतित होने की ज़रूरत बिल्कुल नहीं है। इसकी पुष्टि के लिए आपको किसी खास डॉक्टरी जांच की ज़रूरत भी नहीं होती।
टंग टाई की वजह से होने वाली सामान्य समस्याएं
ज़ाहिर सी बात है कि टंग टाई का सही समय पर उपचार करवाना बेहद ज़रूरी होता है। ध्यान रखें, जब तक आपके शिशु को टंग टाई की समस्या रहेगी, आपको और आपके शिशु को काफी समस्याओं से गुज़रना पड़ सकता है। टंग टाई की वजह से होने वाली कुछ सामान्य समस्याएं इस प्रकार है।
- टंग टाई की वजह से स्तनपान करते समय ठीक ढंग से स्तनपान करने में आपके शिशु को काफी परेशानी आएगी क्योंकि वह सही तरीके से स्तन को चूस नहीं पाएगा।
- क्योंकि टंग टाई की वजह से आपका बच्चा सारा दूध चूसने में सक्षम नहीं होगा, तो ज़ाहिर बात है कि आपके दूध की आपूर्ति में भी कमी आएगी। इसको रोकने के लिए बेहतर रहेगा कि आप पम्पिंग का इस्तेमाल करें। अगर आप निर्धारित समय तक स्तनपान करवाते रहना चाहती है, तो आपका ऐसा करना बहुत ज़रूर हो जाता है।
- आपका बच्चा भूख के लिहाज़ से संतुष्टि की कमी महसूस करेगा।
- ठीक से स्तनपान न कर पाने की वजह से आपको स्तनों से जुड़ी कुछ आम समस्याएं,जैसे निप्पलों में पीड़ा, क्षतिग्रस्त निपल्स इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है।
- इसके अलावा,निप्पलों में सूजन, निप्पलों का कटा-फटा होना और अवरुद्ध नलिकाओं जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
- आहार विविधीकरण, के चलते जब आप ठोस पदार्थ शुरू करती हैं, तो टंग टाई की वजह से आपका बच्चा चबाने में असमर्थ होगा और ठीक तरीके से भोजन नहीं कर पाएगा।
- टंग टाई के परिणामस्वरूप शिशु को बोलने में भी देरी हो सकती है।
टंग टाई की वजह से शिशुओं, बच्चों और यहां तक कि वयस्कों को पेश आने वाली समस्याओं की सूची अंतहीन है। लेकिन निश्चित रूप से इन समस्यायों का समाधान है।
शिशुओं के मामले में, आपको हर कीमत पर स्तनपान जारी रखना है, फिर चाहे आपको पंप का इस्तेमाल क्यों न करना पड़े। सीधे शब्दों में कहूं, तो टंग टाई को स्तनपान रोकने का कारण न बनने दें।
ज़रूर पढ़े – माँ के दूध को सही ढंग से कैसे संग्रहित करें
टंग टाई से कैसे निपटे
टंग टाई समस्या का एकमात्र इलाज़ है – सर्जरी। जहाँ कुछ डॉक्टर इस सर्जरी के लिए लेज़र तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, वहीँ कुछ अन्य डॉक्टर कैंची जैसे औज़ारों का भी इस्तेमाल करते हैं।
टंग टाई के बारे में, मैं अपना व्यक्तिगत अनुभव व्यक्त करना चाहूंगी। मेरी भतीजी, जो अब 7 महीने की है, उसे भी यह समस्या है अर्थात उसकी जीभ भी तालु से जुड़ी हुई है। डॉक्टरी सलाह लेने के बाद हमें पता चला कि मेरी भतीजी का टंग टाई बहुत ही मामूली दर्ज़े की है। डॉक्टर ने हमें बताया कि शायद हमें सर्जरी की ज़रूरत न पड़े। परन्तु इस बात को पक्का करना करने के लिए हमें उसके एक साल की होने का इंतजार करना पड़ेगा। जैसी ही वह एक वर्ष की हो जाएगी, हम उसे फिर से डॉक्टरी जांच के लिए लेकर जाएंगे।
इसके अलावा, उसने कुछ शब्दों को बोलना शुरू भी कर दिया है और वह साफ़ बोल पाती है। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमें सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पर अंतिम फैसला हमने चिकित्सक पर छोड़ा हुआ है। जैसे ही कुछ महीनों के बाद हम उसे वापिस डॉक्टरी जांच के लिए ले कर जाएंगे, मैं निश्चित रूप से आप को अपडेट करुँगी।
क्या आपके बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी हुई है अर्थात उसे भी टंग टाई की समस्या है? आपने इलाज के लिए क्या किया था? हमें ज़रूर बताएं। इसके इलावा, अगर आपका टंग टाई से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो हमसे ज़रूर पूछे। हमें मदद करने में बेहद ख़ुशी होगी।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



