Epilepsy in Babies -Treatments of Epilepsy in Babies
Epilepsy in Babies -Treatments of Epilepsy in Babies
Photo Credit: Bigstockphoto

Simranjit Kaur

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.

Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

हमारे पिछले लेख में, हमने मिर्गी के कारणों और लक्षणों के बारे में बात की थी। जैसा कि मैंने अपने पिछले लेख में उल्लेख किया था कि मिर्गी का वास्तविक कारण जानना बहुत जरूरी होता है क्योंकि जब हम कारण जानते हैं, तो इसका इलाज करना बहुत आसान हो जाता है। इस लेख में, हम मिर्गी के उपचार और इलाज की महत्वपूर्णता पर बात करेंगे।

ज़रूर पढ़े – बच्चे के मस्तिष्क के विकास में खिलौनों के महत्व के बारे में

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अगर समय रहते मिर्गी का इलाज न किया जाए, तो यह बच्चे के जीवन को जोखिम में डाल सकती है। मिर्गी को अनुपचारित छोड़ने का अर्थ है, विभिन्न दुर्घटनाओं को दावत देना। यह दुर्घटनाएं किसी भी समय हो सकती हैं; उदाहरण के तौर पर, जब आपका बच्चा पानी में होता है (मिर्गी आने पर वह डूब सकता है), जब वह सड़क पर होता है (मिर्गी आने पर वह घातक रूप से गिर सकता है) या यहां तक कि जब वह अपना भोजन कर रहा होता है (मिर्गी आने पर उसका दम घुट सकता है), और इसी तरह के कई अन्य जानलेवा मौके हो सकते हैं।

शिशुओं में मिर्गी के उपचार

1एंटीकंवलसेन्ट दवाएं

ज्यादातर स्थितियों में, एंटी-मिर्गी दवाओं को प्रशासित करना आवश्यक है; यह निर्धारित करना आवश्यक है कि मिर्गी के दौरे आने पर शिशु को उस संकट से निकालने के लिए लिए सबसे अच्छा क्या है। मिर्गी के मामले में, एंटीकंवलसेन्ट दवाएं (दौरे को रोकने के लिए दी जाने वाली दवाएं) को काम में लाया जाता है। हालांकि, इन खास दवाओं को केवल एक विशेष न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा ही निर्देशित किया जा सकता है।

ध्यान रखें कि ये दवाएं दौरे के पुनरावृत्ति को रोक सकती हैं, लेकिन इनसे मिर्गी को ठीक नहीं किया जा सकता। हालांकि, शुरुआत में, इन दवाओं के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे चिड़चिड़ाहट, अति सक्रिय व्यवहार, सामाजिक अलगाव, इत्यादि। परन्तु, जैसे-जैसे शरीर इन दवाओं का आदि होने लगता है, यह सभी दुष्प्रभाव खत्म होने लगते हैं। यहाँ इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए कि डॉक्टर की मंजूरी के बिना मिर्गी का इलाज रोकने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, केवल आपका न्यूरोलॉजिस्ट ही बता सकता है कि कौन सा इलाज या दवा सही काम कर रही है और किसे बदलने की जरूरत है।

ज़रूर पढ़े – क्या आपका बच्चा शर्मीला है और किसी से घुलता मिलता नहीं है?

2केटोजेनिक आहार

केटोजेनिक आहार एक ऐसा तरीका है जिसे कई माता-पिता प्रभावी मानते हैं, खासतौर पर उन बच्चों के लिए जो चिकित्सा उपचार के दौरान संकटग्रस्त हो जाते हैं। केटोजेनिक आहार मिर्गी के दौरों और उनकी गंभीरता की संख्या को कम करने में मदद करता है। यह चिकित्सा उपचार का एक रूप है, जो केवल एक न्यूरोलॉजिस्ट और पोषण-विशेषज्ञ की देखरेख में किया जाता है।

3सर्जरी

मिर्गी के दौरों को कम करने या रोकने के लिए सर्जरी की सिफारिश की जाती है। सर्जरी में मस्तिष्क के प्रभावित हिस्से को रोका या अलग किया जाता है। ऑपरेशन किस तरह का और कितनी गंभीरता का होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मिर्गी किस प्रकार की है।

कुछ चीजें जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है
  1. इस बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी है कि बच्चे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर आपको शांत रहना होगा और अपने बच्चे की सुरक्षा पर खास ध्यान देना होगा।
  2. दौरे के दौरान, उन वस्तुओं के बारे में बहुत सावधान रखें जो आपके बच्चे को चोट पहुंचा सकती हैं।
  3. उसके सिर के नीचे कुछ नरम रखें।
  4. बच्चे के शरीर को एक तरफ घुमाएं ताकि मुंह में से तरल का रिसाव हो सके।
  5. दौरे के दौरान उसके मुंह में कभी भी कुछ न डालें और उसे अस्थिर न करने का प्रयास करें।
  6. सुनिश्चित करें कि सभी देखभाल करने वालों और साथ रहने वाले लोगों को आपके बच्चे की मिर्गी के बारे में पता हो।
  7. दौरे के समय को रिकॉर्ड करें और अगर संभव हो, तो इसे फिल्माने का प्रयास करें। यह आपके डॉक्टर की मदद करेगा क्योंकि वह इसे देखकर सही ढंग से समझ पाएगा।

बच्चे की मिर्गी के लिए कौन सा उपचार सही है, यह मिर्गी और उसमें आने वाले दौरों के प्रकार पर आधारित होता है क्योंकि कई बार उपचार ऐसे भी होते हैं, जो एक प्रकार के दौरे से राहत देते हैं, वहीं दूसरे प्रकार के दौरों को बढ़ा देते हैं। उपचार चुनने में आयु, स्वास्थ्य और जीवनशैली महत्वपूर्ण कारक हैं।

जरूर पढ़े – 7 उपाय जिनसे बच्चे की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है

कई दवाओं का परीक्षण करके, खुराक को समायोजित करके, दवाओं का सबसे अच्छा संयोजन खोजने में अधिक समय लग सकता है। लेकिन, ऐसे में, लक्ष्य हमेशा दौरे को रोकना होता है और वह भी साइड इफेक्ट्स के बिना। एक बार आपको सबसे प्रभावी उपचार मिल जाता है, तो आपको इसका पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

हमें मिर्गी का इलाज करने की ज़रूरत क्यों है?

असल में, हम सभी जानते हैं कि मिर्गी आपके बच्चे के बचपन को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। अगर इलाज नहीं किया जाता है, तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं और आपका बच्चा नियमित जीवन जीने या विभिन्न आयु-विशिष्ट गतिविधियों में भाग लेने में सक्षम नहीं रहता।

यद्यपि मिर्गी का आपके बच्चे के शैक्षिक प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन फिर भी, मिर्गी उसके सीखने की ताल को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही, मिर्गी की वजह से क्योंकि आपको नियमित रूप से अस्पताल जाना पड़ सकता है, जिससे आपके बच्चे की स्कूल में उपस्थिति प्रभावित हो सकती है।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि माता-पिता अपने मिर्गी से प्रभावित बच्चों के साथ असामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिर्गी का बच्चों के व्यवहार पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन, मिर्गी के दौरों की वजह से होने वाली परेशानी को लेकर बच्चे शर्मिंदगी महसूस करते हैं और खुद को अलग-थलग कर लेते हैं। माता-पिता होने के नाते, आपको उनसे सामान्य बच्चों की तरह ही व्यवहार करना चाहिए।

अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।

माता-पिता होने के नाते आपको अपने बच्चे की इस परेशानी को समझना चाहिए और उससे बिलकुल वैसे ही व्यवहार करना चाहिए, जैसे उसकी उम्र के अन्य बच्चों से किया जाता हैं अर्थात कुछ भी ऐसा न करें जिससे आपका बच्चा खुद को असामान्य समझने लगे।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.