
- नवजात शिशुओं के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पैराबेन्स, SLS/SLES, डाइज और अल्कोहल मुक्त है।
- शैम्पू के साथ-साथ बॉडी-वाश भी है।
- शैम्पू की बनावट पूरी तरह से पारदर्शी है।
- शैम्पू निकालने के लिए पंप दिया गया है।
- बोतल पारदर्शी नहीं है।
- प्रोपलीन ग्लाइकोल की उपस्थिति है।
- खुशबू की उपस्थिति है।
- महक बहुत तेज है।
- सीलबंद पैकिंग नहीं होती।
बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शैम्पू, साबुन, तेल या पाउडर इत्यादि का उच्च गुणवत्ता वाला होना बहुत जरूरी है। उत्पाद में इस्तेमाल किसी भी हानिकारक रसायन से बच्चे की त्वचा को गंभीर क्षति हो सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने हाल ही में चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू खरीदा था। आज हम इसी शैम्पू की समीक्षा करेंगे।
नोट: कृपया इस समीक्षा को चिकित्सीय सलाह न मानें। समीक्षा को व्यक्तिगत राय के रूप में ही लें।
चीजें जो मुझे चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू में अच्छी लगी
पैकिंग
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू की 500 मिलीलीटर की पैकिंग खरीदी थी।

पैकिंग बहुत ही बढ़िया और मजबूत है। पैकिंग के सामने की ओर चिक्को की ब्रांडिंग की गई है।

सबसे ऊपर, चिक्को का लोगो दिया गया है। उसके ठीक नीचे 0 m+ लिखा गया है। इसका अर्थ है कि यह बॉडी वाश और शैम्पू नवजात शिशुओं के लिए सही है।

पैकिंग के सामने की ओर ही इसके पैराबेन्स से मुक्त होने की जानकारी दी गई है और उत्पाद के चिकित्सकीय रूप से फिट होने का दावा भी है। इस विषय में हम आगे चलकर विस्तार से बात करेंगे।

पैकिंग के पीछे की ओर इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री, इसको लगाने की विधि, उत्पाद के सभी हानिकारकों से मुक्त होने का दावा, उत्पाद की कीमत, एवं उत्पाद की वैधता के बारे में जानकारी दी गई है।
कुल मिलाकर आपको उत्पाद की बाहरी पैकिंग से हर वह जानकारी मिल जाएगी, जो एक उपभोक्ता को उत्पाद खरीदने से पहले चाहिए।
इस्तेमाल की गई सामग्री
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू को बनाने में कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इस उत्पाद में कुछ चीजे हैं जो त्वचा के लिए अच्छी है।
COCODIETHANOLAMIDE एक चिपचिपा तरल है, जो शैंपू या साबुन जैसे स्नान के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजों में फोमिंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे विशेषज्ञों द्वारा पूरी तरह से सुरक्षित माना गया है।
उत्पाद में कोकामीडोप्रोपाइल बीटाइन (COCOAMIDOPROPYL BETAINE) है, जो वास्तव में नारियल तेल से प्राप्त एक फैटी एसिड है।
डीसोडीयम इडीटीए नमक चेलटिंग घटक है, जो सिर धोते समय मैल को कम करता है।
लैक्टिक एसिड (LACTIC ACID) एक अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) है। AHA खाद्य पदार्थों से प्राप्त एसिड हैं। इसलिए, नवजात शिशु की त्वचा के लिए सुरक्षित है।

डिसोडियम कोकामफोड़ियसेटते (DISODIUM COCOAMPHODIACETATE) भी एक फोमिंग एजेंट हैं अर्थात झाग बनाने के काम आता है। यह नारियल तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड से प्राप्त किया जाता है।
डेसल ग्लुकोसाइड (DECYL GLUCOSIDE) सतह की सफाई करने वाला एक सौम्य एजेंट है और यह सल्फेट्स की तुलना में त्वचा के लिए बेहतर है।
एथिलहेक्सिलग्लिसरीन (ETHYLHEXYLGLYCERIN) एक स्पष्ट तरल परिरक्षक है, जिसे आमतौर पर वनस्पति ग्लिसरीन, नारियल या ताड़ के तेल से प्राप्त किया जाता है। इसके मुख्यतः तीन काम होते हैं – उत्पाद को खराब होने से रोकना, उत्पाद को अन्य इस्तेमाल की गई चीजों से अलग रखना, और त्वचा को नरम करना।
उत्पाद में ग्लयसएरयल ओलीट (GLYCERYL OLEATE) का इस्तेमाल किया, जो कि त्वचा को नम करके, इसे झुर्रियों एवं खुजली जैसी समस्याओं से बचाती है। इसे खाद्य एवं औषधि प्रशासन (अमेरिका) द्वारा प्रसाधन सामग्री में इसके इस्तेमाल को सुरक्षित माना गया है।
कोको ग्लूकोसाइड (COCO-GLUCOSIDE) का इस्तेमाल शैंपू में फोमिंग, क्लींजिंग, कंडीशनिंग और चिपचिपापन बनाने वाले एजेंट के रूप में किया जाता है। इसे जैतून, ताड़ और मकई जैसे पौधे से प्राप्त किया जाता है। इसलिए, इसे भी पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है।
लैटिन भाषा में एवेना सैटाइवा (AVENA SATIVA STRAW EXTRACT) का अर्थ “जंगली जई” है। इसका इस्तेमाल बालों की बनावट में सुधार और चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे भी इस्तेमाल के लिए सुरक्षित माना गया है।
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (SODIUM HYDROXIDE) का उपयोग आमतौर पर नहाने के लिए बनाए जाने वाले साबुनों, सफाई उत्पादों जैसे डिटर्जेंट, शैंपू और शेविंग क्रीमों में किया जाता है। इसका इस्तेमाल किसी उत्पाद के पीएच को स्थापित करने के लिए (कम मात्रा में) किया जाता है। सोडियम हाइड्रॉक्साइड को कास्टिक सोडा के नाम से भी जाना जाता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (अमेरिका) द्वारा इसके (निर्धारित मात्रा तक) इस्तेमाल को सुरक्षित माना गया है।
पोल्यक़ुअतेरनिम 7 (POLYQUATERNIUM-7) का उपयोग शैम्पू, हेयर कंडीशनर, हेयर स्प्रे, और साबुन इत्यादि में एक संशोधक के रूप में किया जाता है। Polyquaternium-7 बालों की नमी को अवशोषित करने की क्षमता को बाधित करके उनकी शैली को बनाए रखने में उनकी मदद करता है। Polyquaternium-7 को एक कम खतरे वाला घटक माना जाता है।
बी एच टी (BHT) और बी एच ए (BHA) एक दूसरे से संबंधित रसायन हैं, जो आमतौर पर संरक्षक के रूप में उपयोग किए जाते हैं। इन दोनों रसायनों को इस्तेमाल के लिए सुरक्षित माना गया है।
अक्रयलटेस/C10-30 आल्कील अक्रयलटे क्रोस्सपॉलयमएर (Acrylates / C10-30 alkyl acrylate crosspolymer) एक सिंथेटिक घटक है जिसका उपयोग स्किनकेयर और हेयरकेयर उत्पादों की बनावट को और निखारने के लिए किया जाता है। इसे भी इस्तेमाल के लिए सुरक्षित माना गया है।
शैम्पू निकालने के लिए पंप दिया गया है
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू की 500 मिलीलीटर की बोतल पंप के साथ आती है।

यह पंप काफी मजबूत है और बोतल से उत्पाद निकालने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

पंप को बाईं तरफ करके आप इसे बंद कर सकते हैं और दाईं ओर करके इसे खोल सकते हैं।
इससे उत्पाद का नुकसान नहीं होता और जब आपको जितना शैम्पू चाहिए, आसानी से निकल जाता है।
पैराबेन्स, SLS/SLES, डाइज और अल्कोहल मुक्त
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू को सभी हानिकारक रसायनों से मुक्त रखा गया है। नीचे दिए गए चित्र में आप देख सकते हैं कि इसकी पैकिंग पर यह साफ तौर पर यह लिखा गया है कि इसमें पैराबेन्स इस्तेमाल नहीं किया गया है और चिकित्सकीय परीक्षण से गुजर चूका है।

इसी तरह बोतल के पीछे दी गई जानकारी में भी इस बात को दर्शाया गया है कि यह बॉडी वाश और शैम्पू SLS/SLES, डाइज और अल्कोहल से पूरी तरह मुक्त है।

इसमें किसी तरह के बनावटी रंगों का उपयोग नहीं किया गया है, जो बहुत ही बढ़िया है। ऐसे रसायनों एवं सरंक्षकों से शिशु की त्वचा को नुकसान ही पहुँचता है।
बनावट
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू की बनावट पूरी तरह से पारदर्शी है।
इसे दिखने में सुन्दर बनाने के लिए किसी तरह के रंग इत्यादि का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अधिकतर कंपनियां बच्चों के उत्पाद बनाते समय ऐसा ही करती है।

लेकिन, चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू में किसी तरह के बनावटी रंग का कोई इस्तेमाल नहीं किया गया है।
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो
चीजें जो मुझे चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू में पसंद नहीं आई
प्रोपलीन ग्लाइकोल की उपस्थिति
क्या आप जानते है कि प्रोपलीन ग्लाइकोल का मुख्य काम त्वचा के छिद्रों को खोलना और अन्य रसायनों को अंदर जाने देना होता है? अगर बच्चे के उत्पाद में इस रसायन का इस्तेमाल किया गया हो, तो आपको वह उत्पाद नहीं खरीदना चाहिए।
जब भी आप कोई बच्चों के लिए बना उत्पाद खरीदे, तो इसकी सामग्री में प्रोपलीन ग्लाइकोल के अलावा, पॉलीप्रोपाइलीन ग्लाइकॉल (पीपीजी) एवं पॉलीइथिलीन ग्लाइकॉल (पीईजी) नामक रसायनों को भी जाँच लें। अगर उत्पाद में इन में से कोई एक या दोनों रसायन आपको सामग्री की सूची में दिखे, तो ऐसे उत्पाद को खरीदने की गलती न करें।
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू में भी प्रोपलीन ग्लाइकोल की उपस्थिति चिंता का विषय है। इसलिए, हम इस उत्पाद को खरीदने की सलाह नहीं देते।
खुशबू की उपस्थिति
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू में खुशबू का इस्तेमाल किया गया है। आप शायद नहीं जानते कि कंपनियां बनाए गए उत्पाद में इस्तेमाल हुए रसायनों की दुर्गन्ध को छिपाने के लिए किसी बनावटी खुशबू का इस्तेमाल करती हैं।
दूसरा सच यह है कि कोई भी कंपनी यह बताने के लिए बाध्य नहीं हैं कि खुशबू के लिए उन्होंने कौन सा रसायन इस्तेमाल किया है। पर आम तौर पर इसे कोयले और पेट्रोलियम-व्युत्पन्न सिंथेटिक रसायनों से ही बनाया जाता है। विषेशज्ञों के अनुसार ऐसे प्रमाण हैं कि बच्चे के किसी प्रकार की (तीव्र) खुशबू के संपर्क में आने से उनको अस्थमा तक हो सकता है।
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू में खुशबू का इस्तेमाल किया गया है। अतः, यह उत्पाद खरीदने की सलाह हम नहीं देते।
महक बहुत तेज है
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू की महक बहुत तेज है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसमें कृत्रिम खुशबू डाली गई है।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि तेज खुशबू से बच्चों को असुविधा होती है।
गैर-पारदर्शी पैकिंग
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू की पैकिंग भी पारदर्शी नहीं है।

इस वजह से आपके लिए यह जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि कितना शैम्पू शेष बचा है और कब नया खरीदना है।
सीलबंद पैकिंग नहीं होती
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू की पैकिंग सीलबंद नहीं होती। न तो पंप पर कोई सील होती है और न ही बोतल के ढक्कन पर।

जैसा कि आप चित्र में देख रहें, इसके ढक्कन को पूरी तरह से खोला जा सकता है और और कोई भी, कभी भी इसमें सरलता से मिलावट कर सकता है या इसमें से कुछ उत्पाद निकाल सकता है।
लगाने का सही तरीका
चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू को लगाने की सही विधि, बोतल के पिछली ओर दी गई है।
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि माता-पिता शैम्पू को हाथ पर निकाल कर, सीधा बच्चे के सिर पर लगा देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गलत तरीका है और इससे शिशु के बालों को नुकसान पहुंचता है।
इसे लगाने के लिए, पहला थोड़ा सा शैम्पू अपने हाथ पर लें। उसे थोड़ा से पानी से गीला कर लें। फिर इसे अपने बच्चे के बालों पर लगाएं।
लगाते समय ध्यान रखें कि आपको शिशु के सिर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना है। आपको बहुत हल्के हाथों से मसाज करना है। ध्यान रखें कि शिशुओं का सिर एवं अन्य भाग बहुत नाजुक होते हैं और आपके ज्यादा दबाव डालने से इन्हें नुकसान हो सकता है।
इन सबके अलावा कुछ अन्य चीजें भी हैं, जिनका आपको खास ध्यान रखना होता है। इन सब के बारे में जानने के लिए आप हमारा नीचे दिए वीडियो जरूर देखें।
शिशु को कैसे नहलाए
शिशु का सिर कैसे धोएं
अगर आप चाहें, तो हमारी मुफ्त ई-पुस्तिका भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, चिक्को बेबी मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू से हमारा अनुभव कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। इसमें काफी ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो शिशु की त्वचा के लिए हानिकारक है। इन सब कमियों के कारण, हम इसे खरीदने की सिफारिश नहीं करते। अगर आपने भी इसे इस्तेमाल किया है, तो इसके बारे में अपनी राय हमसे बांटना न भूलें।
Best Deals on Chicco Baby Moments Gentle Body Wash And Shampoo
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।










