फार्मूला दूध को तैयार और संग्रहित करने की सही विधि

33342
User Rating
(1 review)
READ BY
How To Prepare, Preserve, And Serve Formula Milk
How To Prepare, Preserve, And Serve Formula Milk
Photo Credit: pixabay
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

फॉर्मूला दूध को तैयार करने के निर्देश प्रत्येक पैकेट पर पहले से ही छपे होते है। परन्तु, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका बच्चा कितनी उम्र का है और वह कितनी मात्रा मे फार्मूला फीड का सेवन कर लेता है। इन बातों के आधार पर ही आप उसकी फार्मूला फीड की बोतल तैयार करते हैं।

Photo Credit: Nestle Lactogen

  1. जब बात शिशु को आहार देने की आती है, तो स्वच्छता सुनिश्चित कर लेना बहुत जरूरी हो जाता है। ध्यान रखें कि फीड तैयार करने से पहले आपने अपने हाथ अच्छे से धो लिए हों
  2. बोतल को इस्तेमाल से पहले स्टरलाइज़ कर लें।
  3. फार्मूला फीड बनाने से पहले, उचित मात्रा मे पानी उबालें।
  4. उबले हुए पानी को कमरे के तापमान पर आ जाने के बाद, इसमे से 500 मिलीलीटर पानी को 1 लीटर की स्टरलाइज़ कर के रखी बोतल मे डाल लें।
  5. प्रत्येक 30 मिलीलीटर फार्मूला दूध के लिए, एक स्कूप का उपयोग करें और उसे इस पानी मे मिलाएं। अब बोतल को धीरे-धीरे घुमाएं। इसमे हवा के बुलबुले न बन जाए, इसलिए बोतल को जोर-जोर (shake) से न हिलाएं।
  6. इस फीड को की किसी खुले बर्तन मे डाल ले और चम्मच की मदद से अपने शिशु को पिलाये।  आप चाहें तो बोतल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

अगर पानी पूरी तरह से ठंडा हो चुका है और आप बच्चे को गर्म दूध देना चाहतीं हैं, तो एक पैन मे कुछ पानी उबाल कर, तैयार फीड वाली बोतल को कुछ सेकंड के लिए उसमे रखें। ऐसा तब तक ही करे जब तक दूध आपकी संतुष्टि तक गर्म न हो जाए। याद रखे कि दूध को कभी भी माइक्रोवेव या स्टोव पर गर्म न करें।

किस उम्र के लिए कितना फार्मूला फीड जरूरी है?

वैसे तो यह पूरी तरह से आपके बच्चे की भूख पर निर्भर करता है कि वो एक बार में कितना दूध पी सकता है, परन्तु, फिर भी एक सामान्य आहार दिशानिर्देश निम्नानुसार है:

उम्र मात्रा
0 से 2 महीने तक 100 मिलीलीटर
2 से 4 महीने तक 100-150 मिलीलीटर तक
4 से 6 महीने तक 150-200 मिलीलीटर तक
6 महीने से 1 साल तक 200 मिलीलीटर तक

क्योंकि मैं अपनी बेटी को मिश्रित आहार (स्तनपान और फार्मूला फीड) देती हूँ, इसलिए 6 महीने की उम्र में भी, वह केवल 90-120 मिलीलीटर फार्मूला दूध पीती है।

फार्मूला दूध की खपत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके बच्चे का पेट कितना भरा या खाली है। मुझे लगता है कि अगर मैंने उसे सिर्फ फार्मूला फीड ही दिया होता तो शायद वो अधिक मात्रा मे फार्मूला दूध ले लेती। जब कभी भी मैंने अपनी बेटी को 120 मिलीलीटर से ज्यादा फीड देने की कोशिश की, उसने या तो पीने से मना कर दिया या बाहर निकाल दिया।

फार्मूला फीड को कब तक संग्रहित करके रखा जा सकता है?

photo credit: shingleback Expressed breast milk via photopin (license)

वैसे तो आपको फार्मूला फ़ीड केवल तब ही तैयार करना चाहिए जब आपको पता है कि इसकी आपके बच्चे को जरूरत है। देखा जाए तो फीड तैयार करने मे कोई ज्यादा समय भी नहीं लगता। लेकिन अगर कभी आप खुद को ऐसी स्थिति मे पाती है जहां आपको फार्मूला फीड पहले से ही तैयार करके संग्रहित करके रखने के इलावा कोई दूसरा विकल्प नज़र ना आ रहा हो, ऐसी स्थिति मे संग्रहित दूध तैयार करने के एक घंटे के भीतर उपयोग करना जरूरी हो जाता है।

जहां तक इसे रेफ्रिजरेटर में संग्रहित करने की बात है, तो आप इसे 24 घंटे तक एक स्टरलाइज़ की हुई बोतल मे रख सकते है। हालांकि मैंने कभी भी फार्मूला दूध को संग्रहित नहीं किया, लेकिन मैं आपको यह सलाह देती हूं कि ऐसा केवल तब ही करे जब आपके पास कोई और विकल्प न हो।

जरूर पढ़ेंमाँ के दूध को सही ढंग से कैसे संग्रहित करें

हमेशा याद रखें कि 24 घंटे से ज्यादा रेफ्रिजरेटर में संग्रहित फार्मूला दूध को और एक घंटे से ज्यादा कमरे के तापमान पर रखे संग्रहित फार्मूला दूध को भूल कर भी अपने शिशु को न दे। उसको फैंकने में ही भलाई है।

फार्मूला मिल्क खोजें

मॉम्स कडल के बेबी फॉर्मूला फाइंडर की मदद से अपने शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ फार्मूला मिल्क चुनें।

आरंभ करें

फार्मूला दूध के बारे में और अधिक जानकारी

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (1 review)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions

शिशु को फीड करने का सबसे बढ़िया तरीका

LuvLap 3 in 1 Baby High Chair

Popular on Amazon

Amazon पर पॉपुलर

Price From ₹4500

  • यूरोपीय मानक के अनुसार प्रमाणित
  • 5 प्वाइंट सुरक्षा हार्नेस सिस्टम
  • ना फिसलने और पीठ को पूरा आराम देने वाला डिजाइन